द इंडियन व्यू

असफलता से सफलता का मार्ग : विराट कोहली की संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक सीख

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सोमवार को देश और दुनिया भर में फैले अपने फैन्स को चौंका दिया। इसके अगले ही दिन यानी मंगलवार को वह वृंदावन के संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे।…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
असफलता से सफलता का मार्ग : विराट कोहली की संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक सीख

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सोमवार को देश और दुनिया भर में फैले अपने फैन्स को चौंका दिया। इसके अगले ही दिन यानी मंगलवार को वह वृंदावन के संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं।

साभार : गूगल

विराट और अनुष्का वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद से उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की। विराट और अनुष्का पहले भी संत प्रेमानंद से मिलते रहे हैं।

विराट कोहली, सबसे पहले चार जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे। इसके बाद इस साल 10 जनवरी को उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

मंगलवार को वह तीसरी बार पत्नी अनुष्का के संग प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद दोनों प्रेमानंद महाराज के गुरु से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने से स्थगित हुए आईपीएल लीग और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा की।

https://twitter.com/RadhaKeliKunj/status/1922183217433420134

प्रेमानन्द महाराज ने उनके द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देकर मन शांत किया। इसके पहले हुई मुलाकातों में विराट कोहली ने संत प्रेमानंद से पूछा था की असफलता से बाहर कैसे निकलें। संत प्रेमानंद ने कहा था कि अभ्यास जारी रखें। प्रेमानंद महाराज अपने निवास स्थान श्री कृष्ण शरणम् चले गये जिसके बाद विराट और अनुष्का बाराहघाट से सुनरख रोड स्थित आश्रम पहुंचे।

वहां उन्होंने संत प्रेमानन्द महाराज के गुरु संत गौरांगीशरण महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का दो बार अपने बच्चों के साथ संत प्रेमानन्द महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं। चार जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को आश्रम आये थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।