द इंडियन व्यू

अवध हास्पिटल, पीआर लीगल जीएसटी, जेबी ग्रुप व लखनऊ यूनाईटेड सेमीफाइनल में

लखनऊ। अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री, पीआर लीगल जीएसटी (गोरखपुर), जेबी ग्रुप और कोकाकोला लखनऊ यूनाईटेड ने सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) नेशनल लेवल 2025 में शनिवार को क्वार्टर फाइनल में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
3 min read
अवध हास्पिटल, पीआर लीगल जीएसटी, जेबी ग्रुप व लखनऊ यूनाईटेड सेमीफाइनल में

लखनऊ। अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री, पीआर लीगल जीएसटी (गोरखपुर), जेबी ग्रुप और कोकाकोला लखनऊ यूनाईटेड ने सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) नेशनल लेवल 2025 में शनिवार को क्वार्टर फाइनल में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया यूथ विंग उत्तर प्रदेश चैप्टर की लखनऊ इकाई एवं समस्त सिंधी पूज्य पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीग के मैच आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर मैदान पर खेले जा रहे हैं।

पहले क्वार्टर फाइनल में अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री ने हिल्टन गार्डन 9 स्ट्राइकर्स को 57 रन से हराया। अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री ने करन आडवाणी (37), दीपेश वासवानी (23) व हर्ष खेत्रपाल (नाबाद 20) की पारियों से निर्धारित आठ ओवर में 4 विकेट पर 104 रन बनाए।

हिल्टन गार्डन 9 स्ट्राइकर्स से रितेश साधवानी को दो विकेट मिले। जवाब में हिल्टन गार्डन 9 स्ट्राइकर्स 7.5 ओवर में 7 विकेट पर 47 रन ही बना सका। अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री से नितिन बजाज ने चार व निहाल ने दो विकेट चटकाए।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में पीआर लीगल जीएसटी (गोरखपुर) ने मैन ऑफ द मैच गौरव तोलानी (2 विकेट, नाबाद 20 रन) के आलराउंड खेल से एडीए आलमबाग रायल्स को 6 विकेट से हराया। एडीए आलमबाग रायल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 72 रन बनाए।

विवेक केशवानी ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। जवाब में पीआर लीगल जीएसटी (गोरखपुर) ने 4.2 ओवर में एक विकेट पर 73 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमन खटवानी ने 14 गेंदों पर 1 चौके व 5 छक्के से नाबाद 40 रन और गौरव तोलानी ने नाबाद 20 रन का योगदान किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में जेबी ग्रुप ने मेरीगोल्ड शिव सखी को 27 रन से शिकस्त दी। जेबी ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 91 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच शुभम ने मात्र 7 गेंदों पर 4 चौके व 2 छक्के से 28 रन की पारी खेली। नितिन लेखवानी ने 16 व सतीश जोतवानी ने 15 रन जोड़े। मेरीगोल्ड शिव सखी से वरुण चैनानी व मोहित सचदेव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में मेरीगोल्ड शिव सखी पांच विकेट पर 64 रन ही बना सका। नीलेश ने सर्वाधिक 37 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

चौथे क्वार्टर फाइनल में कोकाकोला लखनऊ यूनाईटेड ने मैन ऑफ द मैच कमल मूरजानी (2 विकेट 44 रन) के आलराउंड खेल से एके इंफ्रा यूपी 65(वाराणसी) को सात विकेट से पराजित किया।

एके इंफ्रा यूपी 65 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में कोकाकोला लखनऊ यूनाईटेड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.4 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया। कमल मूरजानी ने 18 गेंदों पर 2 चौके व 4 छक्के से नाबाद 44 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि लोकेश खत्री ने 18 रन जोड़े।

आज मैचों के दौरान सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया (यूथ विंग) के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र खत्री सहित संयोजक भीमेश अठवानी, सतेंद्र भवनानी व कपिल सावलानी सहित राहुल अथवानी व पुलकित राजपाल, सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया (यूथ विंग) के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।