द इंडियन व्यू

अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब की जीत में ऋषभ व अमन का कमाल

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच ऋषभ वर्मा (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी और अमन अंसारी (नाबाद 42) की उम्दा पारी से अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब ने डॉ.अंशुल आलोक अंडर-14 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स गैलैक्सी क्रिकेट क्लब ब्लू…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
2 min read
अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब की जीत में ऋषभ व अमन का कमाल

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच ऋषभ वर्मा (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी और अमन अंसारी (नाबाद 42) की उम्दा पारी से अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब ने डॉ.अंशुल आलोक अंडर-14 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स गैलैक्सी क्रिकेट क्लब ब्लू को एकतरफा 10 विकेट से शिकस्त दी।

डॉ.अंशुल आलोक अंडर-14 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट  

सिंड्रा क्रिकेट मैदान पर अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। स्पोर्ट्स गैलैक्सी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में मात्र 60 रन ही बना सकी। टीम से समर्थ सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 25 रन बनाए, वहीं स्वर्णिम कुमार ने नाबाद 20 रन की पारी खेली जबकि अन्य बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब से ऋषभ वर्मा ने 5 ओवर में आठ रन देकर 4 विकेट झटके एवं आदित्य गुप्ता ने 2 विकेट अपने नाम किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अवध स्काई स्पोर्ट्स क्लब ने 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमन अंसारी ने 30 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 42 रन और दिव्य आनंद ने नाबाद 9 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

अन्य मुकाबलों में जीसीआरजी क्रिकेट क्लब ने पैंथर्स क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से, आशा स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सीएएल ब्लू को 48 रन से और यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने सीएएल पिंक को तीन विकेट से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।