द इंडियन व्यू

अर्जुन एरिगैसी की उपलब्धि पर पीएम मोदी की बधाई, विश्व ब्लिट्ज में कांस्य

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ नौवां विश्व ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया। दो दिन पहले ही उन्होंने रैपिड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। विश्व…

Ragwendra P Singh
December 31, 2025
2 min read
अर्जुन एरिगैसी की उपलब्धि पर पीएम मोदी की बधाई, विश्व ब्लिट्ज में कांस्य

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ नौवां विश्व ब्लिट्ज खिताब अपने नाम कर लिया।

दो दिन पहले ही उन्होंने रैपिड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। विश्व ब्लिट्ज में कार्लसन को हराने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। एरिगैसी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल में हार गए और उन्हें मंगलवार को दुबई में आयोजित विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

युवा उज्बेक ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में कार्लसन ने एक अनोखी चाल चलते हुए 2.5-1.5 से जीत दर्ज की और ब्लिट्ज़ में अपना दबदबा कायम रखा। पहले तीन गेम के बाद दोनों खिलाड़ी 1.5 अंकों के साथ बराबरी पर थे।

@FIDE_chess

क्वालिफाइंग (स्विस राउंड) में लगातार हार के बाद नॉर्वेजियन खिलाड़ी के लिए यह जीत काफी संतोषजनक थी, जहां उन्हें नॉकआउट सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को दोहा में विश्व ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की तारीफ करते हुए कहा है कि इससे शतरंज में भारत के बढ़ते कद की बानगी मिलती है।

एरिगैसी स्विस राउंड में 15 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। उन्होंने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया लेकिन सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से 2.5 . 1.5 से हारकर तीसरे स्थान पर रहे। विश्व ब्लिट्ज में पदक जीतने वाले वह विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हो गए।

https://twitter.com/narendramodi/status/2006203652168728939

पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘शतरंज में भारत का दबदबा बरकरार। अर्जुन एरिगैसी को फिडे रैपिड चैम्पियनशिप में कांस्य के बाद दोहा में फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने पर बधाई। उनका कौशल, जुनून और संयम असाधारण है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘उनकी सफलता से हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्हें मेरी शुभकामनायें।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।