अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे
नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज से 26 मई तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे।उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मार्को रूबियो आज सुबह कोलकाता…

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज से 26 मई तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे।उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मार्को रूबियो आज सुबह कोलकाता पहुंचे जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी है। रूबियो अपने इस दौरे में राजधानी दिल्ली सहित कोलकाता, आगरा, और जयपुर का दौरा करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी के साथ 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए भारत 26 मई को क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
