द इंडियन व्यू

अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी पर कांग्रेस हमलावर, सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार से पूछे सवाल

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को अपने नागरिकों की भारत यात्रा के लिए लेवल-2 यात्रा परामर्श जारी किया। इसमें भारत में अपराध, बलात्कार और आतंकवाद का जोखिम बढ़ने की बात कहते हुए महिलाओं को अकेले भारत न जाने की…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी पर कांग्रेस हमलावर, सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार से पूछे सवाल

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को अपने नागरिकों की भारत यात्रा के लिए लेवल-2 यात्रा परामर्श जारी किया। इसमें भारत में अपराध, बलात्कार और आतंकवाद का जोखिम बढ़ने की बात कहते हुए महिलाओं को अकेले भारत न जाने की सलाह दी गई है। अमेरिकी सरकार के इस परामर्श पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 11 वर्षों से विदेश नीति को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद अमेरिका ने हमारे देश के लिए ऐसी एडवाइजरी जारी की है। एक तरफ अमेरिका भारत के लिए चेतावनी जारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए 'रेड कार्पेट' बिछा रहा है। यह एडवाइजरी केवल भारत के लिए ही क्यों जारी की गई? पाकिस्तान के लिए क्यों नहीं, जो दुनिया भर के आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है?

उन्होंने आगे कहा कि इस एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति के भारत नहीं आ सकते। उन्होंने कहा, "इस एडवाइजरी में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यहां यौन उत्पीड़न समेत अन्य अपराध बड़े पैमाने पर होते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस परामर्श में कहा गया है कि भारत में अपराध और आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, जिससे यात्रा के दौरान जोखिम हो सकता है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन अपराधों की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…