द इंडियन व्यू

अमेरिकी टैरिफ पर बोले जफर इस्लाम, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही सरकार

नई दिल्‍ली : पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता डॉ सैयद जफर इस्लाम ने अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था म‍जबूत हाथों में…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
3 min read
अमेरिकी टैरिफ पर बोले जफर इस्लाम, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही सरकार

नई दिल्‍ली : पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता डॉ सैयद जफर इस्लाम ने अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था म‍जबूत हाथों में है। भाजपा सरकार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही है।

डॉ सैयद जफर इस्लाम ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज बहुत मजबूत स्थिति में है। यह देशहित में निर्णय लेने वाली सरकार के हाथों में है, जो कभी देश के हितों से समझौता नहीं करती। पिछले 11 वर्षों में जो संरचनात्मक सुधार और नीतिगत पहलों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को आकार दिया गया है और इसी ने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि वह किसी भी प्रकार के आर्थिक झटके को सहन कर सकती है। हालांकि, यह संभव है कि कुछ क्षेत्रों को अल्पकालिक कठिनाइयों का सामना करना पड़े, लेकिन मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उन सेक्टरों के लिए ऐसे निर्णय लेगी, जिससे उन्हें थोड़ी राहत और समर्थन मिल सके।

डॉ सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से उपभोग आधारित है। हमारे जीडीपी में 57 प्रतिशत योगदान घरेलू उपभोग का है। प्रधानमंत्री ने संकेत दिया है कि जीएसटी में तार्किक बदलाव किए जाएंगे। जब जीएसटी सरल और व्यावहारिक बनेगा तो मांग में वृद्धि होगी। मांग बढ़ेगी तो उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी, नए निवेश होंगे और प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी भी बढ़ेगी।

उन्‍होंने कहा कि अगर टैरिफ (शुल्क) को 25 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया तो अधिकतम हमें 40 बेसिस पॉइंट्स का प्रभाव दिख सकता है, लेकिन आज जब देश की विकास दर 6.30 प्रतिशत के आसपास है तो यह प्रभाव अधिक चिंता का विषय नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर ब्याज दरों में कटौती समेत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का असर आने वाले 6 महीनों में दिखाई देने लगा तो और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

जफर इस्लाम ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही है, जिसका फोकस घरेलू उत्पादन, उपभोग और निवेश पर है। हम अगर खुद पर निर्भर हैं और अपनी उत्पादन क्षमता को विकसित करते हैं तो इस तरह के वैश्विक या घरेलू झटकों से हमें लाभ ही होगा। उन्होंने कहा, जहां तक छोटे और मध्यम उद्योगों की बात है, उनके लिए सरकार द्वारा अल्पकालिक राहत की जरूरत है. मुझे विश्वास है कि सरकार इस दिशा में जरूरी कदम उठाएगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…