अमेरिका का दावा- गलवान झड़प के 7 दिन बाद चीन ने परमाणु परीक्षण किया, जानें क्या है मामला?
गलवान झड़प : चीन ने 2020 में एक गुप्त परमाणु परीक्षण किया था, जिसका खुलासा अमेरिकी विदेश उप सचिव थॉमस डिनानो ने शुक्रवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरान किया। यह घटना गलवान घाटी में भारत…

गलवान झड़प : चीन ने 2020 में एक गुप्त परमाणु परीक्षण किया था, जिसका खुलासा अमेरिकी विदेश उप सचिव थॉमस डिनानो ने शुक्रवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरान किया। यह घटना गलवान घाटी में भारत के साथ हुई हिंसक झड़पों के कुछ ही दिनों बाद और जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी, उस समय हुई।
डिनानो ने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास चीन द्वारा वैश्विक एजेंसियों की नज़र से बचने के लिए गुप्त परमाणु परीक्षण करने की जानकारी है। उन्होंने कहा कि चीन ने 22 जून, 2020 को ऐसा ही एक परमाणु परीक्षण किया, जो पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच हुआ। यह परीक्षण भारत और चीन के बीच हुए झड़प के सात दिन बाद हुआ, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। हालांकि चीन ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या नहीं बताई, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार उसकी तुलना में भारत के अधिक सैनिक शहीद हुए। इस गतिरोध के बाद ही दोनों पक्षों ने समझौता किया और 2024 में यह तनाव समाप्त हुआ।
क्या है डीकपलिंग?
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि चीन ने भारत की सीमा से लगे शिनजियांग क्षेत्र के लोप नूर स्थल पर गुप्त परमाणु परीक्षण किया। इन परीक्षणों में चीन ने “डीकपलिंग” नामक तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे भूकंपीय संकेतों को पता लगाना कठिन हो जाता है। डीकपलिंग तकनीक में बड़े भूमिगत गड्ढे में विस्फोट किया जाता है, जिससे भूकंपीय तरंगों को दबाया जा सकता है। यह परीक्षणों को छिपाने का एक प्रचलित तरीका है।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार को पता है कि चीन ने सैंकड़ों टन की क्षमता वाले परमाणु विस्फोटक परीक्षण किए हैं, जिनमें से कुछ की तैयारी चल रही थी। चीन ने अपनी गतिविधियों को विश्व से छुपाने के लिए इस डीकपलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
