द इंडियन व्यू

अमेठी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

अमेठी : कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी में ब्लॉक, शहर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियाें का शपथ ग्रहण जायस के बहादुरपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार को हुआ। इसमें मुख्य अथिति के रूप में बाराबंकी के सांसद…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
अमेठी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

अमेठी : कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी में ब्लॉक, शहर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियाें का शपथ ग्रहण जायस के बहादुरपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार को हुआ। इसमें मुख्य अथिति के रूप में बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए। सांसद तनुज पुनिया ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करना होगा। संगठन पार्टी का एक मज़बूत कड़ी है। इसको हम सब और मज़बूत करेंगे।

पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि जनता के सुख-दुख में कांग्रेसी शामिल होंगे, ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मज़बूत किया जायेगा। न्याय पंचायत व बूथ स्तर कमेटी का गठन मजबूती से किया जायेगा। बैठक में आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जनता की सेवा और संगठन की मजबूती ही हमारा संकल्प हैं।

समारोह में प्रभारी मुईद अहमद, सह प्रभारी फरहान वारसी, शत्रुघ्न सिंह, मो. आसिफ, ओम प्रकाश दुबे, अरविन्द चतुर्वेदी, अल्लू मियां, राजेश श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, विजय पासी, शकील इदरीसी राधेश्याम धोवी, अर्जुन पासी, राम लखन शुक्ला, भोला तिवारी, जायस चेयर मैन मनीषा, क्लावती मौर्या, राम बरन कश्यप, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह, राहुल गुप्ता, प्रशांत दुबे, विनय दुबे, किरन देवी, सबीना, राम दत्त यादव, ताहिर फारुकी, मीडिया प्रभारी फिरोज आलम, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित फ्रंटल के सभी जिलाध्यक्ष व जिला कमेटी व ब्लाक, नगर अध्यक्ष सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें