अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू
चंडीगढ़ : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। वह पाकिस्तानी हैंडलर के जरिये सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और ड्रोन के माध्यम से…

चंडीगढ़ : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। वह पाकिस्तानी हैंडलर के जरिये सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को डेरा बाबा नानक सेक्टर में प्राप्त करता था।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि छेहरटा, अमृतसर में मजीद बिल्डिंग निवासी राजपाल सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। डीजीपी यादव ने बताया कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अगस्त में नशा तस्कर लक्की को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह की संलिप्तता पाई, जिसके कारण उसे एफआईआर में नामजद किया गया। इसके बाद 19 अक्टूबर को पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसके खुलासे के बाद 5.025 किलो और हेरोइन बरामद की गई।सीपी ने कहा कि राजपाल नशे की खेप छिपाने के लिए कपड़ों से भरे बैगों का उपयोग कर रहा था और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए बसों के माध्यम से जालंधर और लुधियाना सहित विभिन्न बस अड्डों का इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी एवं बरामदगी की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर
सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान
चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।
