अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़ : पंजाब वेयर हाउस के जिला प्रबंधक आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को रातभर अमृतसर में हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पंजाब पुलिस ने रविवार तड़के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सचिव के खिलाफ…

चंडीगढ़ : पंजाब वेयर हाउस के जिला प्रबंधक आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को रातभर अमृतसर में हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पंजाब पुलिस ने रविवार तड़के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले में रिपोर्ट ली। विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
पंजाब वेयर हाउसिंग के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को रंधावा की मौत के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ अमृतसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया।
विपक्ष की धमकी के बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। रंधावा के परिजन तथा विपक्षी दल लालजीत भुल्लर, उनके सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मृतक के परिजनों ने शनिवार की शाम शव लेने से इनकार कर दिया ।
इसके बाद आज तड़के पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर तथा निजी सचिव दिलबाग सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351(3)- जानलेवा धमकी और 3(5) - जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया।
पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
