द इंडियन व्यू

अमूल ने दामों को घटाया, कई चीजों के रेट गिरे, GST सुधारों का मिला फायदा

अमूल की पैरेंट कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने शनिवार को ऐलान कया कि वह अपने 700 से अधिक प्रोडक्ट पैक्स के दाम घटा रही है. इस कदम से हाल ही में GST सुधारों का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने को…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
अमूल ने दामों को घटाया, कई चीजों के रेट गिरे, GST सुधारों का मिला फायदा

अमूल की पैरेंट कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने शनिवार को ऐलान कया कि वह अपने 700 से अधिक प्रोडक्ट पैक्स के दाम घटा रही है. इस कदम से हाल ही में GST सुधारों का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने को लेकर उठाया गया है. नए दामों 22 सितंबर से लागू होने वाले हैं. जिन चीजों के दाम घटने वाले हैं, इनमें घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी प्रोडक्ट्स और फ्रोजन स्नैक्स जैसे कई सामाना शामिल हैं.

चीज और मक्खन की खपत बढ़ने वाली है
कंपनी का कहना है कि जीएसटी में बदलाव का असर मक्खन, घी, आइसक्रीम, चीज, पनीर, चॉकलेट, बेकरी आइटम्स, फ्रोजन स्नैक्स, कंडेन्स्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट-बेस्ड ड्रिंक जैसे सभी वर्ग पर होगा. अमूल का कहना है कि कीमत घटने से आइसक्रीम, चीज और मक्खन की खपत बढ़ने वाली है.

36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली GCMMF को उम्मीद है कि दाम घटने से प्रोडक्ट्स की डिमांड और बिक्री दोनों पर काफी असर होगा. इससे मदर डेयरी ने भी प्रोडक्ट्स के दामों के घटाने का ऐलान किया था. ये 22 सितंबर से लागू होगा. ये दाम करीब 40 रुपए तक कम हो चुकी है.

दूध के दामों पर असर नहीं
पैकेट दूध पर पहले से ही 0% जीएसटी था. ऐसे में GST सुधारों का असर नहीं पड़ा है. GCMMF के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने 11 सितम्बर को बताया कि ताज़ा पैकेट दूध पर GST पहले से ही शून्य है. ऐसे में कीमतों में कटौती नहीं की गई. 36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली GCMMF ने कहा कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों की डिमांड में तेजी आएगी. इसके टर्नओवर (कुल बिक्री) में बढ़ोतरी होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…