अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और केरल के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और केरल के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
गृह मंत्री ने संबंधित राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ जैसी परिस्थितियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकारों से प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।
शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भारी वर्षा के चलते देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
