द इंडियन व्यू

अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
2 min read
अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख, सीआरपीएफ के महानिदेशक तथा गृह मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गों की निगरानी, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति की समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

सूत्रों के अनुसार बैठक में सुरक्षा परिदृश्य, तीर्थयात्रियों की सुविधा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का लक्ष्य है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…