द इंडियन व्यू

अमित शाह की दिल्ली में आज दो जगह जनसभा, एक रोड शो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज एक बार फिर दिल्ली के चुनावी रण में होंगे। आज उनकी दो जगह जनसभा होगी। इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र में…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
1 min read
अमित शाह की दिल्ली में आज दो जगह जनसभा, एक रोड शो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज एक बार फिर दिल्ली के चुनावी रण में होंगे। आज उनकी दो जगह जनसभा होगी। इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालेंगे। यह सूचना भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा के अनुसार, शाह आज दोपहर बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। वो अपराह्न 3ः30 बजे शिव विहार पुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक घंटे बाद उनकी दूसरी जनसभा करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में होगी। शाह सोनिया विहार के तीसरा पुश्ता में शाम साढ़े चार बजे मतदाताओं से रूबरू होंगे। भाजपा ने उनका रोड शो रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में तय किया गया है। यह रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नोवा मिल से शुरू होगा। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद यह नत्थू कालोनी चौक पहुंचेंगा। इसी चौक पर रोड शो का समापन होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…