अमित शाह आज संगम में डुबकी लगा महाकुंभ का पुण्य अर्जित करेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वो संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ का पुण्य अर्जित करेंगे। हाल ही में गुजरात में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा था कि 144 साल में…

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वो संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ का पुण्य अर्जित करेंगे। हाल ही में गुजरात में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा था कि 144 साल में एक बार ऐसा महाकुंभ का अवसर मिला है। हर किसी को इसमें जाना चाहिए।
केंद्रीयमंत्री शाह ने 'एक्स' पर लिखा, ''संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं।''
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में बीते कल दिव्य और भव्य महाकुंभ के दौरान 76वें गणतंत्र दिवस का विशेष आयोजन हुआ। आस्था और भक्ति के इस अद्वितीय महापर्व में साधु-संतों के अखाड़ों से लेकर कल्पवासियों के कैंप और सरकारी विभागों के अस्थाई मेला ऑफिस तक सभी जगह ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
