अमित शाह आज बिहार में तीन स्थानों पर करेंगे चुनाव प्रचार
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार में तीन स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के रण में वो आज खगड़िया, मुंगेर और नालंदा में…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार में तीन स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के रण में वो आज खगड़िया, मुंगेर और नालंदा में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर पौने एक बजे खगड़िया के जननायक कर्पूरी ठाकुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो मुंगेर पहुंचेंगे। मुंगेर में नौवागढ़ी हाईस्कूल मैदान में दोपहर सवा दो बजे उनकी जनसभा होगी। शाह आज के दौरे का समापन नालंदा में करेंगे। वो शाम ढलने से कुछ घंटे पहले पौने चार बजे श्रम कल्याण मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।शाह बिहार के चुनाव प्रचार में महागठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कल शुक्रवार को राज्य की एक जनसभा में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद यादव पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर यह साबित कर दिया है कि वह बिहार में फिर जंगलराज लाना चाहते हैं। जिस शहाबुद्दीन ने 75-75 जघन्य हत्याओं से सिवान की भूमि को लहूलुहान किया, उस शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर लोगों को डराना चाहते हैं। ये यही बताता है कि महागठबंधन बिहार को जंगलराज की ओर ले जाना चाहता है। एनडीए गठबंधन भारतीय सिविल सेवा छोड़कर आए आनंद मिश्रा को टिकट देकर बिहार को सुशासन की ओर ले जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
