अमित शाह आज बिहार के अररिया में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार प्रवास के दौरान अररिया के फारबिसगंज में 'सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर' भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की एक्स पोस्ट के अनुसार, शाह का…

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार प्रवास के दौरान अररिया के फारबिसगंज में 'सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर' भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की एक्स पोस्ट के अनुसार, शाह का संबोधन दोपहर दो बजे शुरू होगा।
बिहार भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार, शाह इस दौरान फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में नौ जिलाें के लगफग पांच हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वो करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर हवाई फील्ड मैदान के आपासपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को दिनभर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में नौ जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें क्रमशः अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बांका और नवगछिया आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
