अमित शाह आज गुजरात में करेंगे हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला और कैंसर अस्पताल का उद्घाटन
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सूरत में कैंसर अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह सुबह अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय मैदान पर 'हिंदू…

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सूरत में कैंसर अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह सुबह अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय मैदान पर 'हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला' का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय ने जारी विज्ञप्ति में दी।
विज्ञप्ति के अनुसार, गृहमंत्री शाह अपराह्न लगभग1:30 बजे सूरत पहुंचेंगे और डुमस रोड पर नवनिर्मित कैंसर अस्पताल और धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद लौटेंगे और शाम चार बजे साबरमती और न्यू रणिप क्षेत्र में दो अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। वो रणिप क्षेत्र में जल निकासी और जल संरक्षण से जुड़ी दो परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। रणिप के सरदार चौक पर अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने के बाद शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थलतेज क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने एक नए खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण अहमदाबाद नगर निगम ने कराया है।
अहमदाबाद ब्यूरो के अनुसार, अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम अहमदाबाद पहुंच गए। वो आज 651 करोड़ रुपये के विकास प्रकल्पों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। आज शाह सूरत और अहमदाबाद में आयाेजित कुल आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता यग्नेश दवे के अनुसार शाह आज सबसे पहले सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के मेमनगर में गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान की ओर से आयोजित मेला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश भैयाजी जोशी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
