द इंडियन व्यू

अमित शाह आज करेंगे डेयरी कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम में 'डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला' का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय…

Ragwendra P Singh
March 3, 2025
2 min read
अमित शाह आज करेंगे डेयरी कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम में 'डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला' का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय की नीतियों और पहलों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य डेयरी फार्मिंग में संधारणीयता के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, सर्कुलरिटी एक आर्थिक अवधारणा है। इसके अंतर्गत संसाधनों, उत्पादों और सामग्रियों के पुनः उपयोग, पुनर्जनन, और पुनर्चक्रण पर ध्यान दिया जाता है। कार्यशाला में कई राज्यों में बायोगैस संयंत्रों की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर और व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं नाबार्ड बायोगैस/सीबीजी परियोजनाओं और सस्टेन प्लस परियोजना के तहत नए वित्तपोषण पहल की शुरुआत करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी के साथ-साथ बढ़ी हुई दक्षता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के सपने को साकार किया जा सकेगा। कार्यशाला का आयोजन केंद्र सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरीमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल एवं जॉर्ज कुरियन आदि मौजूद रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…