द इंडियन व्यू

अमरोहा के चित्रकार ने अनोखे अंदाज में दी रेखा गुप्ता को दी बधाई

अमरोहा। दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान ने रेखा गुप्ता को अनोखे अंदाज में बधाई दी। जुहेब ने कोयले से दीवार पर 6 फीट ऊंचा चित्र बनाकर अपनी कला के माध्यम से सम्मान व्यक्त किया। रेखा गुप्ता…

Ragwendra P Singh
February 20, 2025
2 min read
अमरोहा के चित्रकार ने अनोखे अंदाज में दी रेखा गुप्ता को दी बधाई

अमरोहा। दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान ने रेखा गुप्ता को अनोखे अंदाज में बधाई दी। जुहेब ने कोयले से दीवार पर 6 फीट ऊंचा चित्र बनाकर अपनी कला के माध्यम से सम्मान व्यक्त किया।

रेखा गुप्ता आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके नेतृत्व को लेकर जनता में काफी उत्साह है, और इसी भावना को दर्शाने के लिए जुहेब ने अपने चित्र में दिल्ली के भविष्य को उनके हाथों में दर्शाया है। उन्होंने अपने चित्र में लिखा, दिल्ली की भाग्य रेखा।

जुहेब खान अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और अपनी अनोखी चित्रकला के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई चर्चित हस्तियों के चित्र बनाए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोयले का इस्तेमाल कर दीवार पर यह कलाकृति तैयार की है। जुहेब का कहना है कि उन्होंने यह चित्र दिल्ली की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है और वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

बता दें कि रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था।

दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।

रेखा गुप्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालय, पार्क और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…