अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमरीका’ किया
नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमरीका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के मद्देनजर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमरीका कर दिया गया…

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमरीका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के मद्देनजर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमरीका कर दिया गया है।
इस आदेश के अनुसार अमरीका के गृह सचिव और भौगोलिक नामकरण बोर्ड को आधिकारिक मानचित्रों और नामकरण सूचना प्रणाली को अद्यतन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
ट्रम्प ने कहा कि यह झील अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक संसाधन है, जो जहाजरानी, व्यापार, कृषि, ऊर्जा और राष्ट्रीय रक्षा में सहायक है।
इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने झील के स्वदेशी मूल का हवाला देते हुए नाम बदलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कनाडा इसे लेक ओंटारियो ही कहता रहेगा और यह नाम अतीत में भी इस्तेमाल किया गया है, आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है और भविष्य में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
