द इंडियन व्यू

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केन्द्र सरकार ने बनाया “मेंटल हेल्थ एंबेसडर”

नई दिल्ली : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (टेली-मानस) ऐप का नया और बेहतर संस्करण लॉन्च किया। अब…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केन्द्र सरकार ने बनाया “मेंटल हेल्थ एंबेसडर”

नई दिल्ली : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (टेली-मानस) ऐप का नया और बेहतर संस्करण लॉन्च किया। अब यह ऐप न सिर्फ 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा बल्कि इसमें चैटबॉट, आपात स्थिति में सलाह देने का मॉड्यूल और विजुअली इम्पेयर्ड (दृष्टिबाधित) लोगों के लिए सुविधाजनक फीचर्स जोड़े गए हैं। टेली मानस ऐप अब अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इन भाषाओं में असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, ओडिया, पंजाबी शामिल हैं। इसके अलावा एक चैटबॉट फीचर ('अस्मि') भी जोड़ा गया है, जो उपयोगकर्ताओं को ऐप से जुड़ने और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी या मदद लेने की अनुमति देता है। इसके साथ इस मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ एंबेसडर घोषित किया गया। वे लोगों को सरकारी मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों का उपयोग करने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरितकरेंगी।निर्माण भवन में आयोजित कार्यक्रम में एप के लॉन्च के बाद अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि सुदृढ़ मन से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन एवं शरीर से स्वस्थ राष्ट्र बनता है।टेली-मानस मोबाइल ऐप के उन्नत संस्करण के शुभारंभ से किया, जिसमें अब मल्टी-लिंगुअल इंटरफेस, चैटबॉट ‘अस्मी’, दिव्यांगजन के लिए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स तथा आपातकालीन सहायता मॉड्यूल शामिल हैं। इन सुधारों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक, समावेशी और प्रभावी बनाना है।नड्डा ने कहा कि नए फीचर्स से आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी और डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य नवाचारों की पहुंच देश के हर हिस्से तक बढ़ेगी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा को सामान्य बनाने और कलंक कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।जेपी नड्डा ने बताया कि टेली-मानस शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 28 लाख कॉल्स का समाधान किया गया है और प्रशिक्षित काउंसलर्स 20 से अधिक भाषाओं में सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 4,000 लोग इस सेवा से जुड़ रहे हैं, जिससे जागरूकता में वृद्धि का संकेत मिलता है।इस अवसर परस्वास्थ्य सचिव स्मति पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र थीम का विशेष फोकस है और टेली-मानस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को साकार करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…