द इंडियन व्यू

अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की

नई दिल्ली : सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को आंदोलन से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है।…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
1 min read
अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की

नई दिल्ली : सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को आंदोलन से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। दीपके ने कहा कि अनशन खत्म करने के बाद भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

दीपके ने बुधवार को एक बयान में वांगचुक से उनकी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनशन करने समाप्त करने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीजेपी शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपना आंदोलन चला रही है। यह प्रदर्शन महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश उचित नहीं है।

 

दीपके ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि वांगचुक का स्वास्थ्य आंदोलन से अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए वे उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रखेगी।

 

-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…