द इंडियन व्यू

अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल का भूमिपूजन संपन्न

देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में आगामी 28 से 30 नवंबर से तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के निमित्त शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
2 min read
अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल का भूमिपूजन संपन्न

देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में आगामी 28 से 30 नवंबर से तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के निमित्त शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। कुल 71 वेदपाठी पुरोहितों की ओर से वैदिक वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेन्द्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड की पावन धरा पर आयोजित होना अत्यंत हर्ष का विषय है। उत्तराखंड की भूमि को देवभूमि कहा जाता है और इस स्थान का भारतीय संस्कृति एवं इतिहास में प्रमुख स्थान है। निश्चित ही ऐसी पावन धरा पर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाले संगठन का यह अधिवेशन सफल और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि अभाविप के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कुल 1500 विद्यार्थी एवं शिक्षक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। तीन दिन तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागी होने वाले प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। साथ ही संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक विषयों तथा लक्ष्यों का निर्धारण करने पर भी मंथन किया जाएगा।इस अधिवेशन में भारत के समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों के समाधान में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन का संदेश पूरे देश में जाएगा। इस प्रकार की तैयारी संगठन की ओर से की जा रही है। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा,क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री विपिन गुप्ता,उत्तराखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ.जे.पी.भट्ट,प्रांत मंत्री ऋषभ रावत, प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुन्द्रियाल उपस्थिति रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…