अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो और पोस्टर जारी
देहरादून : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लोगो और पोस्टर का मंगलवार को विमोचन कर दिया गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आगामी 28 से 30 नवंबर तक अभाविप का अधिवेशन आयोजित हो रहा है।…

देहरादून : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लोगो और पोस्टर का मंगलवार को विमोचन कर दिया गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आगामी 28 से 30 नवंबर तक अभाविप का अधिवेशन आयोजित हो रहा है। इसमें देशभर के सभी प्रांतों से लगभग 1200 प्रतिनिधि भाग लेंगे।देहरादून स्थित परेड ग्राउंड पर अधिवेशन के निमित्त अस्थाई रूप से बसाए गए 'भगवान बिरसा मुंडा नगर' में अभाविप, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, उत्तराखंड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ जेपी भट्ट, प्रांत मंत्री ऋषभ रावत, प्रांत संगठन मंत्री अंकित एवं व्यवस्था प्रमुख यशवंत पवार की उपस्थिति में अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो और पोस्टर जारी किया गया।अभाविप के जारी 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लोगो में चारों धाम बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम का चित्र उद्धृत किया गया है। जो विशिष्ट भारतीय सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर के परिचायक हैं। साथ ही मोक्ष और आध्यात्मिक शुद्धि के प्रतीक हैं। चारों धाम के पीछे गिरिराज हिमालय, जिसका भारतीय जलवायु, संस्कृति,परम्परा और धर्म पर विशेष प्रभाव है। लोगो के निचले अर्ध भाग में देवप्रयाग संगम को दर्शाया गया है, जिसमें अलकनंदा और भागीरथी नदी के प्रवाह के पावन मिलन से जीवन और मोक्षदायिनी मां गंगा आगे प्रवाहित होती हैं। लोगों के रंग संयोजन को तिरंगानुमा किया गया है, जो भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ एवं राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है। साथ ही लोगो के ऊपरी भाग में श्वेत रंग में 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' का नाम उद्धृत है।राष्ट्रीय अधिवेशन में समसामयिक और महत्वपूर्ण शैक्षिक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी। अभाविप का 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित किया गया था। देशभर से प्रतिनिधि देवभूमि उत्तराखंड के इस तीन-दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे और शैक्षिक,सामाजिक,पर्यावरण,खेल,सेवा एवं अन्य विषयों पर चिंतन करेंगे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि," अभाविप ने ध्येय यात्रा के 77 वर्षों को पूर्ण कर लिया है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में सकारात्मक शैक्षिक परिवेश बनाने के लिए प्रयासरत है। आज, सभी क्षेत्रों में भारतीय दर्शन से नवाचार लाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। उसी क्रम में, विद्यार्थी परिषद अपना राष्ट्रीय अधिवेशन देवभूिम में करने जा रही है जो धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों का परिचायक है। सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं और जल्द ही देवभूमि में इन विविधताओं के साथ लघु भारत के दर्शन होंगे।"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांत मंत्री ऋषभ रावत ने कहा कि," अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहा है, जो स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है। आगामी नवंबर माह की 28 से 30 तारीख तक देश के विभिन्न कोनों से प्रतिनिधि देवभूमि में आएंगे और सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिक, सुरक्षा, पर्यावरण एवं अनेक प्रमुख विषयों पर चिंतन करेंगे। अभाविप, उत्तराखंड के कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाया जा सके इसके के िलए प्रयासरत हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
