द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स : अभय सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, स्क्वैश फाइनल में पहुंचे

भारतीय अभय सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन खेल 2026 के पुरुष एकल स्क्वैश के फाइनल में जगह बनाई। अभय ने शनिवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 11-3, 12-10, 11-6 से हराया। इसके साथ ही…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
एशियन गेम्स : अभय सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, स्क्वैश फाइनल में पहुंचे

भारतीय अभय सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन खेल 2026 के पुरुष एकल स्क्वैश के फाइनल में जगह बनाई। अभय ने शनिवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 11-3, 12-10, 11-6 से हराया। इसके साथ ही वह एशियन खेल के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय से पहले सौरव घोषाल ने एशियन खेल के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई थी। घोषाल ने 2014 और 2023 में रजत पदक जीता था। अब अभय के पास भारत के लिए इस स्पर्धा में पहला एशियन खेल स्वर्ण पदक जीतने का मौका है।

अभय ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और पहला गेम 11-3 से आसानी से अपने नाम किया। दूसरे गेम में इरफान ने कड़ा संघर्ष किया और स्कोर 10-10 तक पहुंच गया, लेकिन अभय ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए लगातार दो अंक हासिल किए और 12-10 से गेम जीतकर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाई।

@Media_SAI

तीसरे गेम में भी अभय ने शुरुआत से नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने चार मैच प्वाइंट हासिल किए और पहले ही मौके को भुनाते हुए गेम 11-6 से जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने सीधे गेमों में मुकाबला अपने नाम कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। फाइनल में अभय का सामना एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी से हो सकता है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के नूर जमान का मुकाबला मलेशिया के एइन योव एनजी से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।