द इंडियन व्यू

अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा पाकिस्तान के लिए

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल की राह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल हो गई है। भारत और श्रीलंका में जारी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान हार की हैट्रिक लगा चुकी है। पाकिस्तान की टीम का खाता तक नहीं…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
2 min read
अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा पाकिस्तान के लिए

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल की राह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल हो गई है। भारत और श्रीलंका में जारी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान हार की हैट्रिक लगा चुकी है। पाकिस्तान की टीम का खाता तक नहीं खुला है। पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है।

टीम को 7 लीग मैच खेलने हैं और इनमें से टीम तीन मैच खेल चुकी है और तीनों में हार झेल चुकी है। इस वजह से टीम के टॉप 4 में पहुंचने के चांस खत्म तो नहीं हुए, लेकिन काफी हद तक कम जरूर हो गए हैं।

पाकिस्तान की टीम अभी भी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान की टीम को अपने बाकी के बचे चार मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

साभार : गूगल 

पाकिस्तान की टीम यहां से अगर एक भी मुकाबला हारती है तो फिर सेमीफाइनल की रेस से बाहर भी हो सकती है, क्योंकि इसके बाद टीम के तीन ही मुकाबले बचेंगे और टीम ज्यादा से ज्यादा 6 अंकों तक पहुंच पाएगी।

यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम को अब यहां से फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम भी अभी खाली हाथ है, लेकिन टीम अभी सिर्फ दो ही मैच हारी है। न्यूजीलैंड के पास अभी भी 10 अंकों तक पहुंचने का मौका है, जबकि पाकिस्तान की टीम 8 अंकों तक ही पहुंच पाएगी।

पाकिस्तान के दो मुश्किल मुकाबले खत्म हो गए हैं, लेकिन अभी भी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और मेजबान श्रीलंका से पाकिस्तान की टीम को भिड़ना है। श्रीलंका की टीम अपनी परिस्थितियों में फेवरिट होगी। ऐसे में पाकिस्तान को आखिरी मैच में चुनौती मिलेगी। पाकिस्तान ने तीनों मैच बड़े अंतर से गंवाए हैं। ऐसे में नेट रन रेट भी पाकिस्तान बाद में बचाकर नहीं रखेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।