वानखेड़े स्टेडियम से जुड़ेगा रोहित शर्मा का नाम, साथ में दो अन्य दिग्गजों का भी सम्मान
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के पूर्व महान क्रिकेटरों के नाम पर स्टैंड हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का नाम है। साभार : गूगल इस लिस्ट में अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है।…

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के पूर्व महान क्रिकेटरों के नाम पर स्टैंड हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का नाम है।

इस लिस्ट में अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ने वाला है। वानखेड़े स्टेडियम में अब रोहित के नाम का भी स्टैंड होगा। इसकी पुष्टि हो चुकी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रोहित शर्मा के स्टैंड के नाम के प्रपोजल को अप्रूवल दे दिया है। यह फैसला मंगलवार 15 अप्रैल को आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक के दौरान लिया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य स्टैंड के नाम भी बदले जाने हैं।
एक स्टैंड पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार और एक अन्य स्टैंड महान बल्लेबाज अजीत वाडेकर के सम्मान में रखा जाएगा। इसकी पुष्टि एमसीए ने की है। क्रिकेट संस्था ने एक बयान में कहा, "सदन ने सर्वसम्मति से स्टैंड के नामकरण को मंजूरी दे दी है।"
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ग्रैंड स्टैंड लेवल 3 को शरद पवार स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, जबकि ग्रैंड स्टैंड लेवल 4 को अजीत वाडेकर स्टैंड के नाम से जाना जाएगा। वहीं, दिवेचा पैवेलियन लेवल 3 को रोहित शर्मा स्टैंड के नाम से जाना जाएगा।
बता दें, 2011 वनडे विश्व कप फाइनल की मेजबानी करने वाले इस वानखेड़े स्टेडियम में पहले से ही भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों के नाम पर स्टैंड हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट और दिलीप वेंगसरकर हैं।
बहुत कम बार देखा गया है कि जो खिलाड़ी एक्टिव हैं, उनके नाम पर किसी स्टेडियम में कोई स्टैंड या पवेलियन बनाया जाए।
मौजूदा समय में रोहित शर्मा के साथ ऐसा हो रहा है, लेकिन पूर्व में विराट कोहली और एमएस धोनी समेत कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है। मुंबई क्रिकेट संघ रोहित शर्मा स्टैंड और अन्य दो के स्टैंड के अनावरण के लिए कोई प्रोग्राम भी आयोजित कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
