अब गोवा के लिए खेलेंगे यशस्वी जायसवाल, निजी कारणों के चलते मुंबई टीम छोड़ी
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते हैं। साभार :…

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते हैं।

एमसीए ने उनका अनुरोध मान लिया। वह 2025-26 सत्र में गोवा के लिए खेलेंगे। एमसीए के एक अधिकारी ने बताया, यह हैरानी की बात है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उनसे हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाए और हमने उसका अनुरोध मान लिया।
यशस्वी ने मुंबई के लिए आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था। उन्होंने चार और 26 रन बनाए जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू-कश्मीर ने पांच विकेट से हराया।
गोवा क्रिकेट संघ के सचिव शंबा देसाई ने कहा, वह हमारे लिए खेलना चाहता है और हम उसका स्वागत करते हैं। वह अगले सत्र से हमारे लिए खेलेगा। भारत के लिए नहीं खेलने के समय यशस्वी गोवा की कप्तानी भी कर सकते हैं।
इस बारे में देसाई ने कहा, हां, ऐसा हो सकता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलता है और वह हमारा कप्तान हो सकता है। उसकी उपलब्धता को देखते हम बात करेंगे। अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड के बाद मुंबई को छोड़कर गोवा जाने वाले यशस्वी तीसरे क्रिकेटर हैं।
तेंदुलकर और लाड 2022-23 सत्र में गोवा चले गए थे। लाड हालांकि पिछले सत्र में मुंबई के लिए लौटे हैं। यशस्वी ने जुलाई 2023 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक 19 मैचों में 52 से अधिक की औसत से रन बना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
