द इंडियन व्यू

अब आर्मी हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा कैंसर का उपचार

नई दिल्ली : दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में अब कैंसर का इलाज आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा, क्योंकि सोमवार को रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सेलरेटर की शुरुआत की गई है। अस्पताल के विकिरण…

Ragwendra P Singh
May 25, 2026
2 min read
अब आर्मी हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा कैंसर का उपचार

नई दिल्ली : दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में अब कैंसर का इलाज आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा, क्योंकि सोमवार को रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सेलरेटर की शुरुआत की गई है। अस्पताल के विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में यह उन्नत तकनीक कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे उपचार क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

आर्मी हॉस्पिटल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास ने बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में शुरू की गई यह सुविधा सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उन्नत रेडियोथेरेपी तक पहुंच में सुधार करेगी। यह लीनियर एक्सेलरेटर वॉल्यूमेट्रिक माड्यूलेटेड आर्क थेरेपी, इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी, इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी सहित आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों को प्रदान करने में सक्षम है। यह आसपास के सामान्य ऊतकों पर विकिरण के प्रभाव को कम करते हुए ट्यूमर कोशिकाओं तक सटीक विकिरण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम और रोगी की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होती है।

 

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के अंतर्गत लीनियर एक्सेलरेटर की खरीद पहले के उपकरणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन पुरानी तकनीक आधारित उपकरणों का अब इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह उपकरण एएफएमएस के अंतर्गत ऑन्कोलॉजी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम है। एएफएमएस के अधीन अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों का भी चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जा रहा है। इस अवसर पर डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…