द इंडियन व्यू

अबतक की जांच में कन्नूर बीएलओ की मौत का एसआईआर से संबंध नहींः चुनाव आयोग

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने कन्नूर में एक बूथ स्तर के अधिकारी की आत्महत्या को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जोड़ने के दावे का खंडन किया है।जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार पुलिस और प्रशासन की…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
1 min read
अबतक की जांच में कन्नूर बीएलओ की मौत का एसआईआर से संबंध नहींः चुनाव आयोग

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने कन्नूर में एक बूथ स्तर के अधिकारी की आत्महत्या को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जोड़ने के दावे का खंडन किया है।जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच में एसआईआर और दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बीच में अबतक कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चला है और इस मामले में जांच जारी है।उल्लेखनीय है कि अनीश जॉर्ज (45) कन्नूर की पय्यान्नूर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ के बीएल थे। उनकी 16 नवंबर को दुर्भाग्यपूर्ण और असमय मौत हो गई थी।जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उन्हें दिए गए ज्यादातर गणना फार्म वितरित कर दिए थे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ संवाद और मुलाकात में किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। पुलिस को भी अभीतक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट या अन्य कारण नहीं पता चला है। मामले में जांच जारी है और पुलिस जांच की अंतिम रिपोर्ट के बाद अंतिम प्रशासनिक रिपोर्ट जारी की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…