अफ्रीका कप ऑफ नेशंस : रोमांचक मैचों में मिस्र और मोरक्को ने दर्ज की जीत
अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत मिस्र ने की। स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के इंजरी टाइम में गोल से मिस्र ने विश्व रैंकिंग में 129वें स्थान की जिम्बाब्वे को 2-1 से हराया। मैच काफी रोमांचक रहा और…

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत मिस्र ने की। स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के इंजरी टाइम में गोल से मिस्र ने विश्व रैंकिंग में 129वें स्थान की जिम्बाब्वे को 2-1 से हराया।
मैच काफी रोमांचक रहा और जिम्बाब्वे ने मिस्र के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की, एक समय ऐसा भी आया जब वह ड्रॉ कराने के करीब था।
दूसरे मैचों में भी मुकाबले दिलचस्प रहे। दक्षिण अफ्रीका ने अंगोला को 2-1 से हराया। यह दक्षिण अफ्रीका की अंगोला के खिलाफ पिछले छह मैचों में पहली जीत है, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा।
कैसाब्लांका में खेले गए एक अन्य मैच में जाम्बिया के पैटसन डाका ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर माली के खिलाफ मैच को 1-1 से ड्रॉ कराया। मेजबान देश मोरक्को ने रविवार को कोमोरोस को 2-0 से हराते हुए अपनी ताकत का परिचय दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
