द इंडियन व्यू

अफगानिस्तान में ही अंग्रेज़ों के खिलाफ हमारे बुज़ुर्गों ने निर्वासित सरकार क़ायम की थी : अरशद मदनी

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर ख़ान मुत्ताकी ने दारुल उलूम देवबंद की आज अधिकारिक यात्रा की।उनका यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। यात्रा के बारे में जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
अफगानिस्तान में ही अंग्रेज़ों के खिलाफ हमारे बुज़ुर्गों ने निर्वासित सरकार क़ायम की थी : अरशद मदनी

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर ख़ान मुत्ताकी ने दारुल उलूम देवबंद की आज अधिकारिक यात्रा की।उनका यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।

यात्रा के बारे में जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अफगानिस्तान से हमारा केवल इल्मी (शैक्षिक) और रूहानी (आध्यात्मिक) संबंध नहीं है, बल्कि इसके साथ हमारे सांस्कृतिक रिश्ते भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बात यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की आज़ादी की जंग से भी अफगानिस्तान का एक विशेष संबंध रहा है। आज की नई पीढ़ी शायद इस बात से परिचित न हो, लेकिन यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि आज़ादी की लड़ाई के दौरान दारुल उलूम देवबंद के प्रधान अध्यापक शेख़-उल-हिंद मौलाना महमूद हसन (रह.) के आदेश पर अफगानिस्तान में ही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक निर्वासित सरकार क़ायम की थी। उस सरकार के राष्ट्रपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानमंत्री मौलान बरकतुल्लाह भोपाली और विदेश मंत्री मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी थे।

अपने देवबंद दौरे के दौरान मौलाना अमीर ख़ान मुत्ताकी ने दारुल उलूम से अपने संबंध और अकीदत (श्रद्धा) को व्यक्त करते हुए बार-बार इसे मदर-ए-इल्मी और रूहानी मरकज़ (ज्ञान और आत्मा का केंद्र) कहकर संबोधित किया।

इसकी वजह यह है कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मूलरूप से एक आलिम-ए-दीन (धार्मिक विद्वान) हैं और उन्होंने पाकिस्तान के उस मदरसे से शिक्षा प्राप्त की है, जिसकी नींव महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हुसैन अहमद मदनी (रह.) के एक शिष्य मौलाना अब्दुल हक़ ने रखी थी।

इसी विशेष संबंध के आधार पर देवबंद पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दारुल उलूम देवबंद के कुलपति मौलाना कासिम नोमानी, जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और प्रधान अध्यापक मौलाना अरशद मदनी समेत दीगर लोगों से विशेष भेंट भी की।

मीडिया के सवालों के जवाब में मौलाना मदनी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद की ख्याति विश्वव्यापी है और यहां पूरी दुनिया से छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते हैं जिनमें अफगानिस्तान के छात्र भी शामिल हैं। विदेशी और विशेष रूप से इस्लामी देशों से जो लोग भारत आते हैं, वह दारुल उलूम देवबंद को देखने की इच्छा अवश्य रखते हैं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का देवबंद दौरा उसी क्रम की एक कड़ी है, लेकिन इसके पीछे इल्मी, रूहानी, सांस्कृतिक और तहज़ीबी कारक भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…