अफगानिस्तान टेस्ट के लिए बुमराह-जडेजा को आराम; पंत की जगह राहुल बने उपकप्तान
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि…

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को इस मुकाबले के लिए आराम दिया गया है। इसके अलावा पिछली टेस्ट टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल और आकाश दीप को भी इस बार जगह नहीं मिली है।
चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। वहीं विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को भी मौका मिला है।
भारत ने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जहां टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए नए संयोजन और युवा खिलाड़ियों को परखने का अहम अवसर माना जा रहा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
