अन्नपूर्णा देवी ने की स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 5.0 की समीक्षा
नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने सभी स्वायत्त निकायों में 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 5.0 को लागू करने के लिए योजनाएं तैयार कर ली…

नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने सभी स्वायत्त निकायों में 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 5.0 को लागू करने के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं। इस संबंध में बुधवार को जारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार विशेष अभियान 5.0 के प्रारंभिक चरण के संबंध में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक बैठक की। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा -2025 के अंतर्गत की जा रही स्वच्छता गतिविधियों की भी समीक्षा की।उन्होंने शास्त्री भवन मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया और अधिकारियों को विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि सांसदों के संदर्भ, राज्य सरकार के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय मामले, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ, लोक शिकायत से जुड़े लंबित मामलों को कम किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा रिकॉर्डिंग, समीक्षा और छंटाई के लिए लंबित सभी भौतिक और ई-फाइलों की जांच के भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के लिए शास्त्री भवन स्थित कार्यालय परिसर का दौरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
