द इंडियन व्यू

अन्नदाता को किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर जिले में खाद वितरण केन्द्र किया औचक निरीक्षणअशेाक नगर : केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दूसरे दिन अशोक…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
3 min read
अन्नदाता को किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर जिले में खाद वितरण केन्द्र किया औचक निरीक्षणअशेाक नगर : केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दूसरे दिन अशोक नगर जिले में खाद वितरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उन्हें असुविधा हो, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की बढ़ती चिंताओं के बीच अचानक अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के नईसराय स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुँचे। उन्होंने मौके पर पहुँचकर स्टॉक, सप्लाई और वितरण व्यवस्था का पूरा मूल्यांकन किया, ताकि किसी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और खाद वितरण में आ रही कठिनाइयों को जाना।निरीक्षण के दौरान केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने केंद्र पर उपलब्ध डीएपी के बैगों की स्वयं जांच की और किसानों को दिए जा रहे बैगों की मात्रा व गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।केन्द्रीय मंत्री ने वितरण रजिस्टर, पीओएस मशीन से किसानों को किए जा रहे आवंटन और स्टॉक की वास्तविक स्थिति का मिलान कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव की सरकार में अन्नदाताओं को पूरी खाद सप्लाई मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और धीरे- धीरे शेष बचे लोगों को भी शीघ्र खाद मुहैया कराई जाएगी। मैं यह सुनिश्चित करने आया हूँ कि खाद की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे और हर किसान को समय पर उसका हक मिले।उन्होंने संपूर्ण वितरण प्रक्रिया की जाँच की, जिसमें वर्तमान स्टॉक, आगामी सप्लाई, ट्रकों की अनलोडिंग, टोकन वितरण, लाइन प्रबंधन और किसानों तक खाद पहुँचाने की गति के सभी पहलुओं का उन्होंने मौके पर मूल्यांकन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, कृषि विभाग और वितरण एजेंसियों को यह निर्देश दिया कि खाद उपलब्धता पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद वितरण में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों की सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए भी अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। किसानों ने केन्द्रीय मंत्री के सीधे हस्तक्षेप पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि निरीक्षण के बाद व्यवस्था में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे पहली प्राथमिकता मेरे किसान हैं। खेती से जुड़ी किसी भी समस्या के हल में देरी नहीं होगी। खाद, बीज, सिंचाई या फसल, किसी भी स्तर पर यदि कठिनाई आती है, तो मैं स्वयं मैदान में आकर उसका समाधान सुनिश्चित करता हूँ। क्षेत्र का विकास तब ही संभव है जब किसान मजबूत हों। केन्द्रीय मंत्री के इस औचक निरीक्षण से किसानों में राहत और विश्वास का माहौल देखने को मिला।____________

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…