अनुरुद्ध व अनुज का दबदबा, अंडर-18 में होगी खिताबी टक्कर
लखनऊ। अनुरुद्ध व अनुज ने 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की छाप छोड़ते हुए अपना दबदबा बनाया। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित…

लखनऊ। अनुरुद्ध व अनुज ने 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की छाप छोड़ते हुए अपना दबदबा बनाया।
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में अनुज व अनुरुद्ध ने अंडर-18 बालक एकल में फाइनल में प्रवेश करते हुए खिताबी भिड़ंत तय की। दूसरी ओर इन दोनों खिलाड़ियों ने पुरुष एकल व युगल वर्ग में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया।
अंडर-18 बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में अनुरुद्ध ने अंश सक्सेना को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में अनुज ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में ध्रुव सिंह को 7-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष एकल में सौरभ, अनुरुद्ध, अनुज व ओम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सौरभ सिंह ने कड़े मुकाबले में शोभित टंडन को 7-5 से शिकस्त दी।
अनुरुद्ध ने मनीष को 7-3 से हराया, जबकि अनुज ने एकतरफा मुकाबले में ऋषि को 7-2 से मात दी। वहीं ओम ने मनु को 7-4 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।
पुरुष युगल के पहले क्वार्टर फाइनल में अनुज और अनुरुद्ध की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए अर्णव व प्रणव को 7-4 से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में ओम व वरुण की जोड़ी ने आनंद प्रकाश एवं अर्णव श्रीवास्तव की जोड़ी को 7-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
