द इंडियन व्यू

अनुज कुमार व सिद्धि सिंह ने जीते अंडर-16 खिताब

लखनऊ। लखनऊ के अनुज कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में कोर्ट पर सटीक खेल दिखाते हुए बालक अंडर-16 खिताब जीत लिया। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में सिद्धि सिंह बालिका अंडर-16 एकल…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
1 min read
अनुज कुमार व सिद्धि सिंह ने जीते अंडर-16 खिताब

लखनऊ। लखनऊ के अनुज कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में कोर्ट पर सटीक खेल दिखाते हुए बालक अंडर-16 खिताब जीत लिया। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में सिद्धि सिंह बालिका अंडर-16 एकल में विजेता बनीं।

गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर रविवार को खेले गए मुकाबलों में बालक अंडर-16 एकल के फाइनल में अनुज कुमार ने दमदार खेल दिखाते हुए लखनऊ के ही विराट सिंह को 6-3 से शिकस्त दी और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अनुज का आक्रामक खेल पूरे मैच में विपक्षी पर भारी पड़ा।

दूसरी ओर बालिका अंडर-16 एकल के फाइनल में सिद्धि सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संस्कृति गौतम को 6-3 से पराजित किया।

वहीं अनुज कुमार ने बालक अंडर-18 एकल सेमीफाइनल में जीत से दोहरे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए। अनुज कुमार ने अनुरुद्ध कुमार को 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि विराट सिंह ने विवेक विश्वकर्मा को 5-2 से पराजित किया।

वहीं पुरुष 30 वर्ष से अधिक एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में गोविंद पी.मौर्या, निर्भय एस सोनी, शोभित टंडन, दीपक यादव, हरिओम सिंह, सचिन साहू, राज कुमार ने जीत से अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।