द इंडियन व्यू

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी का छापा, लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुंबई में अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े लगभग 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई अनिल डी. अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक पर 3,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
2 min read
अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी का छापा, लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुंबई में अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े लगभग 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई अनिल डी. अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक पर 3,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह (रागा कंपनीज) से जुड़े 35 से ज्‍यादा ठिकानों और 50 कंपनियों पर छापेमारी की है। हालांकि, अनिल अंबानी के निजी आवास पर तलाशी अभियान नहीं चलाया गया, लेकिन दिल्ली और मुंबई की ईडी टीमों ने उनके समूह की कुछ कंपनियों से जुड़े परिसरों का दौरा किया है। ईडी की टीम यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत की है। ये छापेमारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी. अंबानी को 'धोखाधड़ी' के रूप में वर्गीकृत किए जाने के कुछ ही दिनों बाद की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी सीबीआई की ओर से दर्ज की गई दो प्राथमिकियों और सेबी, राष्ट्रीय आवास बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) सहित एजेंसियों के साझा करने के बाद की गई है। ईडी 2017 और 2019 के बीच यस बैंक से लगभग 3,000 करोड़ रुपये के अवैध ऋण डायवर्जन के आरोपों की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…