द इंडियन व्यू

अनाहत सिंह की शानदार शुरुआत, लंदन स्क्वाश क्लासिक के दूसरे दौर में पहुंचीं

मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने मिस्र की मरियम मेटवाली को सीधे गेम में हराकर 144,000 अमेरिकी डॉलर इनामी लंदन स्क्वाश क्लासिक के दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने…

Ragwendra P Singh
September 2, 2026
1 min read
अनाहत सिंह की शानदार शुरुआत, लंदन स्क्वाश क्लासिक के दूसरे दौर में पहुंचीं

मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने मिस्र की मरियम मेटवाली को सीधे गेम में हराकर 144,000 अमेरिकी डॉलर इनामी लंदन स्क्वाश क्लासिक के दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के अपने पहले मैच में 11-3, 11-2 से जीत दर्ज की।

इस साल जुलाई में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं 18 वर्षीय अनाहत पिछले दो सत्र से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। पुरुष वर्ग के पहले दौर में विश्व के 42वें नंबर के खिलाड़ी रामित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज वीर चोटरानी को हालांकि स्विट्जरलैंड के यानिक विल्हेल्मी से 9-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।