अनमोल खरब सेमीफाइनल में हारीं, शू वेन जिंग फाइनल में
भारत की तीसरी वरीय अनमोल खरब को इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ 16-21, 19-21 से हार मिली। पश्चिम कालीमंतान के पोंटियानक में शनिवार को खेले गए मुकाबले में शू…

भारत की तीसरी वरीय अनमोल खरब को इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ 16-21, 19-21 से हार मिली। पश्चिम कालीमंतान के पोंटियानक में शनिवार को खेले गए मुकाबले में शू वेन जिंग ने 49 मिनट में सीधे गेमों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
अनमोल ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन शू वेन जिंग ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक चीनी खिलाड़ी 11-9 से आगे थीं। ब्रेक के बाद अनमोल ने जोरदार वापसी करते हुए 12-12 से बराबरी की और 13-12 की बढ़त भी हासिल की। हालांकि शू वेन जिंग ने फिर स्कोर 13-13 और 14-14 से बराबर किया और 18-16 की बढ़त बनाने के बाद पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में अनमोल ने 5-2 की बढ़त के साथ शुरुआत की और इसे बढ़ाकर 9-4 कर दिया। शू वेन जिंग ने अंतर कम करते हुए स्कोर 10-6 किया लेकिन अनमोल ने मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त बनाए रखी। मध्यांतर के बाद शू वेन जिंग ने लगातार अंक हासिल करते हुए 11-11 से बराबरी कर ली और फिर 12-11 की बढ़त बना ली।

अनमोल ने 13-12 से फिर बढ़त हासिल की और स्कोर 15-13 किया लेकिन चीनी खिलाड़ी ने एक बार फिर वापसी करते हुए 16-16 से बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्कोर 17-17 और फिर 19-19 रहा।
शू वेन जिंग ने 20-19 पर मैच प्वाइंट हासिल किया और अगले अंक के साथ गेम 21-19 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की मानसी सिंह का सामना कनाडा की रेचल चान से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
