अनन्या जैन और शताक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, एकल में कायम रखी यूपी की चुनौती
लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या जैन व चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई और यूपी की चुनौती कायम रखी। वहीं दिल्ली की रेहा…

लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या जैन व चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई और यूपी की चुनौती कायम रखी। वहीं दिल्ली की रेहा अरोरा ने लगातार दूसरा उलटफेर करते हुए अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया।
25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को एकल और युगल क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
एकल में तीसरी वरीय यूपी की अनन्या जैन ने पांचवीं वरीय यूपी की शगुन को 6-0, 7-5 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अनन्या ने पहले सेट में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और शगुन को एक भी गेम नहीं जीतने दिया। दूसरे सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए अनन्या ने सेट अपने नाम कर मैच जीत लिया।

वहीं चौथी वरीय यूपी की शताक्षी चौधरी ने आठवीं वरीय असम की स्निग्धा को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-0, 6-2 से हराया। पहले सेट में स्निग्धा ने बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद शताक्षी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट में एक भी गेम नहीं गंवाया और खेल का रुख पूरी तरह बदल दिया। निर्णायक सेट में भी शताक्षी ने लय कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
अन्य क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा ने ओडिशा की कृष्णा राज को 7-5, 6-0 से हराया। वहीं दिल्ली की रेहा ने दूसरी वरीय राजस्थान की आयुषी तंवर को 7-5, 6-3 से हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रेहा ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीय भूमिका को हराकर उलटफेर किया था।
आइरा-नव्या ने चौथी वरीय जोड़ी को हराकर किया उलटफेर
युगल मुकाबलों में भी यूपी की धाक दिखी। क्वार्टर फाइनल में यूपी की आइरा और मध्य प्रदेश की नव्या की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथी वरीय गुजरात की माही और दिया की जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आइरा और नव्या ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 2-6, 6-0, 10-7 से अपने नाम किया। इस जोड़ी ने तीसरा सेट सुपर टाईब्रेक में अपने नाम किया।

एक अन्य मुकाबले में यूपी की शगुन और इरम की जोड़ी ने यूपी की प्राइशा और झारखंड की आकृति को 6-4, 6-2 से हराया। वहीं दूसरी वरीय यूपी की शताक्षी और सौमित्रा ने असम की नम्रता और ओडिशा की कृष्णा को 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
