द इंडियन व्यू

अगले 4-5 दिनों तक शीत लहर और घना कोहरा छाए रहने के आसार

नई दिल्ली : उत्तर भारत सहित देश के अन्य हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक शीत लहर चलने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इससे जनजीवन प्रभावित होने का अनुमान हैै। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि…

Ragwendra P Singh
December 18, 2025
3 min read
अगले 4-5 दिनों तक शीत लहर और घना कोहरा छाए रहने के आसार

नई दिल्ली : उत्तर भारत सहित देश के अन्य हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक शीत लहर चलने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इससे जनजीवन प्रभावित होने का अनुमान हैै।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि आने वाले 4-5 दिनों तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 'बहुत घने' कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। इसके साथ ही, पहाड़ों पर हो रही हलचल और मैदानी इलाकों में चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण कई राज्यों में 'शीत लहर' की चेतावनी दी है।

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 18-21 दिसंबर के दौरान घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहेगी। अन्य राज्य: हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 20 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 22 दिसंबर तक इसका असर बने रहने के आसार हैं।

 

मैदानी इलाकों में पारा लुढ़कने के कारण पिछले 24 घंटों में राजस्थान का नागौर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये राज्य देश का सबसे ठंडा मैदानी इलाका रहा। 18-19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तीव्र शीत लहर चलने के आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 18-19 दिसंबर को घने कोहरे के कारण अधिक ठंड की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है।

 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हालांकि, 20 दिसंबर के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने के आसार हैं।

 

उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 100 समुद्री मील की रफ्तार से 'पश्चिमी जेट स्ट्रीम' चल रही है। इसके साथ ही 19 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने का अनुमान है। इसके प्रभाव से 18-23 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के अनुमान है। हिमाचल और उत्तराखंड में 20-21 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। पंजाब के कुछ हिस्सों में 20-21 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी होने की चेतावनी है।

 

मौसम अधिकारियों ने बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में खराब मौसम के कारण 20 दिसंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। अंडमान और निकोबार में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 

उल्लेखनीय है कि अगले 48 घंटे तक मध्य प्रदेश और उत्तराखंड शीत लहर की चपेट में रहने के आसार हैं। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में भी 19 दिसंबर तक ठंड और कोहरे का प्रभाव बने रहने की चेतावनी दी है। घने कोहरे में वाहन चालकों के लिए हेडलाइट्स का प्रयोग करने और सावधानी से चलने की सलाह दी है।

 

वहीं, तमिलनाडु के कुड्डालोर और रामनाथपुरम में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…