द इंडियन व्यू

अगर आगे बढ़ना है तो हमें 'स्वदेशी' को अपनाना होगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को लेकर कहा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना, भारत को अपनाना है। केंद्रीय मंत्री और मध्य…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
अगर आगे बढ़ना है तो हमें 'स्वदेशी' को अपनाना होगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को लेकर कहा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना, भारत को अपनाना है।

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, स्वदेशी ही भारत की असली शक्ति है। अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी सिर्फ वस्त्र या वस्तु नहीं, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है। यह हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, हमारे कारीगरों के हुनर की पहचान है और हमारे उद्योग व युवाओं की ताकत है।

उन्होंने आगे लिखा, स्वदेशी यानी अपनी माटी की खुशबू है। स्वदेशी यानी वह समान, जिसे बनाने में हमारे देशवासियों का पसीना बहा है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम सिर्फ एक वस्तु नहीं चुनते, बल्कि भारत के भविष्य को चुनते हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, स्वदेशी से ही गांव मजबूत होंगे, किसान संपन्न होंगे, उद्योग बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान ने आईआईएसईआर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है और हमें उस अपील पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें।

उन्होंने अनुरोध करते हुए आगे कहा, आप सबसे अपील है कि अपने दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों में स्वदेश में बने उत्पादों का ही उपयोग करें। यह हमारे देश के लोगों को रोजगार देगा और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया था। फिलहाल उनकी पहल पर स्वदेशी अपनाने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। सरकार और सत्ताधारी पार्टी की तरफ से इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…