अंतरिक्ष में सहयोग को प्राथमिकता दें,अल्पकालिक लाभ को नहीं : मोदी
नई दिल्ली : अंतरिक्ष में बढ़ती गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक समुदाय से सहयोग, स्थिरता और समावेशन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में कक्षाएं अधिक…

नई दिल्ली : अंतरिक्ष में बढ़ती गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक समुदाय से सहयोग, स्थिरता और समावेशन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में कक्षाएं अधिक भीड़भाड़ वाली, प्रौद्योगिकियां अधिक शक्तिशाली और अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दुनिया को एकाग्रता के बजाय सहयोग, अल्पकालिक लाभ के बजाय स्थिरता और बहिष्कार के बजाय समावेशन का रास्ता चुनना होगा।प्रधानमंत्री ने पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत सुरक्षित, संरक्षित, शांतिपूर्ण और टिकाऊ अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। यह व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून, संवाद और बहुपक्षीय सहयोग पर आधारित होनी चाहिए।मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष दृष्टिकोण ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की भावना में निहित है। यह भावना अब पृथ्वी से आगे अंतरिक्ष तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सदियों से मानव की कल्पना को प्रेरित करता रहा है, लेकिन आज इसकी प्रौद्योगिकियां पृथ्वी पर जीवन बचाने में भी मदद कर रही हैं। जलवायु और फसलों की निगरानी से लेकर महासागरों और समुदायों तक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग हो रहा है।प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य के अंतरिक्ष लक्ष्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजना है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में भारत का स्पष्ट मार्गदर्शक सिद्धांत है कि अंतरिक्ष से मिलने वाले लाभ पूरी मानवता तक पहुंचने चाहिए।मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने उत्कृष्टता और किफायती अंतरिक्ष अभियानों के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा अर्जित की है। इसरो की तकनीक किसानों और मछुआरों की सहायता, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन और नौवहन जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हो रही है। उन्होंने बताया कि 34 देशों के 430 से अधिक उपग्रह भारतीय रॉकेटों के जरिए अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला पहला देश बनाया, जबकि आदित्य-एल1 सूर्य के रहस्यों को समझने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक भारतीय ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की।मोदी ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के तेजी से आगे बढ़ने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता की ऊर्जा इसरो की वैज्ञानिक उत्कृष्टता के साथ जुड़ रही है। फ्रांस को भारत का भरोसेमंद अंतरिक्ष साझेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग पृथ्वी अवलोकन और उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों से भारत की अगली अंतरिक्ष यात्रा में साझेदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मानवता और आने वाली पीढ़ियों के लिए अंतरिक्ष का मिलकर अन्वेषण, नवाचार और संरक्षण किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
