द इंडियन व्यू

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर भारतीय नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Ragwendra P Singh
July 4, 2026
2 min read
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर भारतीय नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है तथा ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सहकारिता भारत की संस्कृति, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का आधार है।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है। चाहे सहकारिता विश्वविद्यालय हो, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र हों या नए क्षेत्रों में सहकारी संस्थानों का सशक्तिकरण हो, यह प्रयास किसानों, महिलाओं, छोटे उद्यमियों और श्रमिकों को सशक्त बनाते हुए ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।”

प्रतापराव जाधव ने सहकारिता आंदोलन की सराहना की


केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ग्रामीण और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सहकारिता आंदोलन के माध्यम से देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाले हर व्यक्ति पर हमें गर्व है।”

रेखा गुप्ता ने डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया जोर


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सभी सहकारी संस्थाओं और उनके सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ सहकारिता जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त आधार है। दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भजनलाल शर्मा बोले- नई ऊंचाई पर पहुंचा सहकारिता आंदोलन


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश का सहकारिता आंदोलन नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है। आइए, मिलकर सहकारिता की भावना को और मजबूत करें।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…