अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को स्वर्ण पदक
नई दिल्ली : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का गुरुवार को विधिवत समापन हो गयाl आखिरी दिन सम्मान समारोह में राजस्थान मंडप को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक मिला lराजस्थान की ओर…

नई दिल्ली : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का गुरुवार को विधिवत समापन हो गयाl आखिरी दिन सम्मान समारोह में राजस्थान मंडप को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक मिला lराजस्थान की ओर से यह स्वर्ण पदक मंडप के निदेशक हर्ष शर्मा और मैनेजर विनय शर्मा ने आईटीपीओ के एमडी डॉ नीरज खैरवाल से ग्रहण किया।सम्मान समारोह के अवसर पर डायरेक्टर हर्ष शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में राज्य की पवेलियन को स्वर्ण पदक मिलना समस्त राज्य के लिए गौरव और खुशी का अवसर हैl इस उपलब्धि से राज्य के हस्तशिल्प के साथ-साथ कला और संस्कृति के संरक्षण को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा देश-विदेश के लोगों के बीच राजस्थानी कला-संस्कृति और हस्तशिल्प को पहुंचाने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि मेला में राजस्थान पवैलियन को उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, रीको, बीआईपी, खादी, राजीविका एवं रूडा की सहभागिता से काफी समृद्ध और आकर्षक बनाया गया था।मेले में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल खरीददारों का प्रमुख पसंद रहे। "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को समर्पित राजस्थान पवैलियन में इस बार राजस्थान और असम का सांस्कृतिक एकीकरण की पहल आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। इस विशेष पहल के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, कला और व्यापारिक संभावनाओं का आदान-प्रदान हुआ। जिससे इन दोनों राज्यों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।इस 14 दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन को पार्टनर स्टेट के तौर पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया l
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
