द इंडियन व्यू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बना जन आंदोलन, देश-विदेश में दिखा अद्भुत उत्साह- प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में किया उल्लेख

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता को याद किया और देशवासियों को इसके प्रति बढ़ती जागरूकता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बना जन आंदोलन, देश-विदेश में दिखा अद्भुत उत्साह- प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में किया उल्लेख

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता को याद किया और देशवासियों को इसके प्रति बढ़ती जागरूकता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में योग दिवस एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और यह इस बात का संकेत है कि लोग अपने जीवन में योग को अपनाने लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस वर्ष विशाखापट्टनम के तट पर तीन लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया, जो एक ऐतिहासिक आयोजन था। इसके अलावा 2000 से अधिक आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार कर मिसाल कायम की।

नौसेना के जहाजों पर, हिमालय की बर्फीली चोटियों पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा योग प्रदर्शन और जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर योग सत्र का आयोजन, देशभर में योग के प्रति उत्साह को दर्शाता है। दिल्ली में यमुना के किनारे स्वच्छता और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए योग शिविर आयोजित किया गया। वहीं, तेलंगाना में 3000 दिव्यांगजनों ने सामूहिक रूप से योग कर यह साबित कर दिया कि योग सशक्तिकरण का माध्यम भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ न केवल एक नारा है, बल्कि यह ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को साकार करता है। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस जैसे बड़े शहरों से भी योग की तस्वीरें सामने आईं, जो शांति, स्थिरता और संतुलन की प्रेरणा देती हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और विश्व को भारत की इस प्राचीन विद्या से लाभान्वित करने का आग्रह किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…