द इंडियन व्यू

विशेष साइकिल रैली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल

तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन हुआ। साइकिल रैली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, खिलाड़ी और खेल…

Ragwendra P Singh
March 8, 2025
3 min read
विशेष साइकिल रैली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल

तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन हुआ। साइकिल रैली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, खिलाड़ी और खेल प्रशासक शामिल हुए।

साभार : गूगल

रैली को हरी झंडी दिखाते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, यह साइकिल रैली हमारी नारी शक्ति को समर्पित है, जो खेल और अन्य क्षेत्रों में अपने संकल्प, नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रही हैं। चिंतन शिविर के मौके पर आयोजित राज्य मंत्रियों और प्रमुख हितधारकों की एक राष्ट्रीय बैठक में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी और 2036 ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी की बोली पर चर्चा हुई।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1898345466020155626

इस अवसर पर हुई साइकिल रैली में एक कल्याण और आध्यात्मिक केंद्र कान्हा शांति वनम के सदस्यों की तरफ से गहरी दिलचस्पी देखने को मिली। महिला दिवस के खास मौके पर डॉ. मांडविया, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी और पूर्व ओलंपियन एवं बैडमिंटन स्टार पुलेला गोपीचंद ने अन्य प्रमुख खिलाड़ियों के साथ मिलकर 'अस्मिता' न्यूज़लेटर लॉन्च किया।

यह न्यूजलेटर 2021 में शुरू किए गए ‘स्पोर्ट्स फॉर विमेन’ मिशन की उपलब्धियों को दर्शाता है। न्यूजलेटर अस्मिता लीग की अद्भुत पहुंच पर भी प्रकाश डालता है और यह बताता है कि वे कैसे उन युवा महिलाओं के जीवन को बदल रहे हैं जो खेल को करियर के रूप में अपनाने की आकांक्षा रखती हैं। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन और कोच पुलेला गोपीचंद, जिन्होंने साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है, ने कहा, यह सच है कि भारत के लिए महिलाओं ने ज्यादा ओलंपिक पदक जीते हैं, इसलिए उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

अस्मिता एक शानदार मंच है। जब डॉ. मांडविया के साथ 15 खेल मंत्री खेल के भविष्य और ओलंपिक सपने पर चर्चा करने के लिए एकत्र होते हैं, तो यह एक बड़ी पहल बन जाती है। बस जरूरत है कि सही नीतियां बनाई जाएं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साइकिल रैली की अगुवाई असम की खेल मंत्री नंदिता गोरलोसा, गोपिचंद बैडमिंटन अकादमी की महिला प्रशिक्षुओं और 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता दीप्ति जीवनजी ने की।

डॉ. मनसुख मांडविया ने भी इस साइकिल रैली में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए साइकिलिंग को नियमित आदत बनाने की जरूरत पर जोर दिया। ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, जिसे केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया बढ़ावा दे रहे हैं, पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है और लोगों को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कहा, साइकिलिंग को फैशन बनाना चाहिए और इसे मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से लड़ने का एक जरिया बनाया जाना चाहिए। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को मजबूत करने के लिए हर रविवार कम से कम एक घंटा फिटनेस को समर्पित करें।

कान्हा शांति वनम में आयोजित इस रैली में प्रतिभागियों ने पीले रंग की पोशाकों में सुबह की ठंडी हवा का आनंद लेते हुए 3 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते पर साइकिल चलाई। इस अनोखी साइकिल रैली और ‘अस्मिता’ न्यूजलेटर के शुभारंभ ने महिला खिलाड़ियों के समर्थन और खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम जोड़ दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।